इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले बीएसएफ जवान ने अज्ञात कारणों के चलते अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। एरोड्रम थाना क्षेत्र के बीएसएफ केम्पस में हवलदार के पद पर तैनात 57 वर्षीय सत्येन्द्र सिंह कुशवाह ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र कुशवाह बीएसएफ कैंपस में ही रहते था, और पिछले 30 सालों से बीएसएफ में कार्यरत था और इंदौर में ही डयूटी कर रहा था। सत्येद्र मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले था, देर रात को उन्होंने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्मार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









