20 हजार का इनामी भूमाफिया बाॅबी छाबड़ा गिरफ्तार

मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले निर्देशों के बाद इंदौर पुलिस लगातार भू माफियाओं पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में जहां पिछले दिनों आधा दर्जन से अधिक भू माफियाओं पर इंदौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए थे। उनमें से कई भूमाफिया पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए फरार हो गए थे। इसी कड़ी में कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा को इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। फिलहाल पकड़े गए भूमाफिया बॉबी छाबड़ा से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। फरार माफियाओं की धरपकड़ के लिए इंदौर पुलिस कई तरह के जतन कर रही है। जहां इंदौर पुलिस ने फरार भू माफियाओं के खिलाफ इनाम की राशि बढ़ाकर 20 हजार करती है। वही उनको पकड़ने के लिए भी कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी प्रयास में इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लग गई है। बताया जा रहा है कि भूमाफिया बॉबी छाबड़ा को इंदौर क्राइम ब्रांच ने ओमेक्स सिटी के वहां से गिरफ्तार किया है। बता दें माफिया बॉबी छाबड़ा ने सहकारी संस्थाओं के प्लाटों में जमकर हेराफेरी की थी और उसके पीड़ित कई जगह पर कार्रवाई के लिए जा रहे थे। क्योंकि भूमाफिया बॉबी छाबड़ा काफी रसूखदार था तो उसकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही थी। लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले आदेशों के बाद इंदौर पुलिस ने उस पर शिकंजा कसा तो वह पुलिस की कार्रवाई को देखते ही फरार हो गया। जिसकी तलाश में इंदौर पुलिस ने मुंबई दिल्ली के साथ ही प्रदेश के कई शहरों में दबिश दी थी। लेकिन भूमाफिया पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहा था। इसी के बाद इंदौर पुलिस को सूचना मिली कि फरार भूमाफिया बॉबी छाबड़ा इंदौर के ओमेक्स सिटी में किसी परिचित के वहां पर आया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 20 हजार के इनामी बॉबी छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!