29 स्लग-इलाज के दौरान नवजात की हुई मौत

शाजापुर में 2 दिन पहले एक बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं सयोगितागंज पुलिस ने पूरे मामले में जीरो पर मर्ग कायम कर जांच शाजापुर पुलिस को दे दी है। शाजापुर से इलाज के लिए एक-दो दिन की बच्ची को इंदौर के अंबा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, वही शाजापुर एसपी ने पूरे मामले की जानकारी इंदौर डीआईजी रूचि वर्धन मिश्र को भी दी थी। एसपी की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी रूचि वर्धन मिश्र को जब 2 दिन की बच्ची की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल बच्ची के संबंध में सीएसपी ज्योति उमठ को जांच के आदेश दिए। डीआईजी से मिले आदेश के बाद सीएसपी ज्योति उमेद तत्काल अंबा हॉस्पिटल पहुंची और बच्ची के परिजनों से बातचीत की और बच्ची की हालत भी देखी। परिजनों का कहना है कि, जिस हॉस्पिटल में बच्चे का जन्म हुआ उस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जन्म के दौरान कई तरह की लापरवाही की है। उसके शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान भी थे, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि वहां के डॉक्टरों ने डिलीवरी के दौरान किसी तरह की लापरवाही की है, और उसी के कारण बच्ची के शरीर पर कई तरह के चोट के निशान थे।

बच्ची यदि कोई हरकत करती तो शरीर के अंदर से आंते बाहर आ जाती थी, और उसी का इलाज करवाने के लिए परिजन वापस से जिस हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी, उस हॉस्पिटल में लेकर गए थे। लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए इंदौर के अंबा हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वही ऐसी भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि जिस परिवार में बच्ची का जन्म हुआ था, उस परिवार में कई लोगों की बेटियां थी और जिस महिला को बेटी हुई थी उसकी भी एक बेटी पहले से मौजूद थी। वहीं इस बच्ची का जन्म 2 दिन पहले हुआ था, उस परिवार में 2 दिन पहले कमी हुई थी इसी के चलते उसके पिता ने बच्ची को और उसकी मां को मायके में छोड़ा हुआ था। और वहीं पर यह पूरा घटनाक्रम हुआ। फिलहाल पुलिस कई तरह की आशंकाओं पर जांच कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!