इंदौर में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में भी एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
इंदौर के संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने थाने पर दुष्कर्म की षिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का कहना है कि वह जिस जगह पर काम करती थी वहां के संचालकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिन लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वह लगातार महिला को डरा धमका रहे थे। पीड़िता ने कहा कि संचालकों ने उसके परिवार को सब बताने के बारे में डरा धमका कर रखा था। इसी का फायदा उठाकर संचालक उसके साथ दुष्कर्म किया करते थें। जब यह रोज होने लगा तो उसने थाने पहुंचकर षिकायत दर्ज करवा दी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कार्रवाई कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









