केंद्र सरकार आम उपभोक्ताओं को महंगाई के मामले में राहत नहीं दे पा रही है। बात करें घरेलू गैस सिलेंडरों की तो सरकार ने फिर से रेट बढ़ा दिए है।
पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के भाव बढ़ा दिए हैं। लगातार पांचवें महीने रसोईं गैस सिलेंडर के बाजार भाव में वृद्धि की गई है। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने के कारण ग्रहणियों का महीने का बजट बिगड़ रहा है। आम उपभोक्ताओं को महंगाई की चैतरफा मार पड़ रही है। अब सरकार ने फिर से रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। रसोई गैस की दरों में बदलाव के बाद गैस सिलेंडर बेचने वाली कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14 किलो 200 ग्राम घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में 146 रुपए का इजाफा किया है। इस वृद्धि के बाद अब घरेलू सिलेंडर 885 रुपये का हो गया है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का भाव पहले ही बढ़ाया जा चुका है। घरेलू गैस के भाव बढ़ने के बाद आम लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया है। उनका कहना है कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









