फसल ऋण माफी होने से किसानों की जिदंगी मुस्कराई

इंदौर जिले में जय किसान फसल ऋण माफी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिन किसानों के फसल ऋण माफ हो रहे है, उनकी जिदंगी में नई मुस्कराहट आ रही है। उनके चेहरे पर विश्वास की नयी चमक देखी जा सकती है। उन्हें विश्वास है कि राज्य शासन ने उनके फसल ऋण माफ किया है, उनके कल्याण के लिये अनेक कार्य किये जा रहे है, आगे भी उनकी बेहतरी के लिये और भी कार्य होंगे। ऐसे किसानों में शामिल है, इंदौर जिले के मोतीराम चेना , लाल सिंह भेरा, श्याम लाल पिरा एवं अन्य हजारों किसान जो इस योजना में लाभान्वित हुये है।
मोती राम चेना ने बताया कि वे इंदौर जिले के देपालपुर तहसील के ग्राम सुमठा में रहने वाले है। उनका बकाया पूरा लगभग 80 हजार रूपये का ऋण माफ हुआ है। वे ऋण माफ होने से शासन के प्रति आभार व्यक्त करते है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे खेती किसानी के लिये ही करेंगे। खेती की आय को बढ़ायेंगे। ऐसे ही कुछ विचार उषापुरा गांव में रहने वाले लाल सिंह भेरा जी, तथा श्री श्यामलाल पिरा जी के भी हैं। श्री श्याम लाल पिरा जी ने बताया कि उनका तथा उनकी पत्नी श्रीमती सागर बाई का कुल पौने दो लाख रूपये का बकाया सभी ऋण माफ हो गया है। वे नियमित खातेदार की श्रेणी में आ गये है। उन्होंने भी राज्य शासन विशेषकर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के आभार व्यक्त किया। इन सभी का कहना था कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने किसानों से किया वादा निभाया है। वे किसानों की बेहतरी के लिये आगे भी कार्य करते रहेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!