दिल्ली की 70 सीटों पर 672 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। दिल्ली में वोटिंग जारी है। दिल्ली में मतदाता पोलिंग बूथ लंबी-लंबी कतारो में लगे हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि दिल्ली के मतदाता 2015 में हुई 67.12 फीसदी वोटिंग का रिकॉर्ड इस बार तोड़ पाएंगे या नहीं। वोटिंग को देखते हुए दिल्ली में सुबह चार बजे से ही मेट्रो की सेवा आरंभ है। इसके अलावा, 80 साल से अधिक उम्र के और दिव्यांग वोटरों के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में वोटिंग फीसदी हर बार बढ़ी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में साल 2015 के चुनाव में 67.12 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, 2013 के विधानसभा चुनाव में वोटिंन प्रतिशत 65.63 रहा। इससे पहले 2008 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 57.58 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी तो 2003 के विधानसभा चुनाव में 53.42 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। हालांकि, दिल्ली में अभी तक 71.3 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड है जो 1977 में हुआ था। लेकिन यह रिकॉर्ड 1993 में दिल्ली केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले का रिकॉर्ड है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









