दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं से वोट करने की अपील की, साथ ही यह भी कहा कि उम्मीद है इस बार वोट विकास के नाम पर पड़ेगा। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वोटिंग से पहले सीएम केजरीवाल ने माता-पिता से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां ने केजरीवाल को तिलक भी लगाया। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूर पर राजपुरा रोड के परिवहन विभाग में वोट डाला। वोट डालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिसके सर पे मां-बाप का हाथ हो, उसके साथ ईश्वर स्वयं होते हैं।आज वोट डालने के पहले माता पिता का आशीर्वाद लिया और फिर उनके साथ वोट डालने गया। वोटिंग से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे हनुमान जी का आशीर्वाद मिला है। वहीं, पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हमारी जीत पक्की है। 5 साल में हमारे सामने बड़ी चुनौतियां रहीं, हमने हर चुनौती का डटकर सामना किया। हम पूरी तरह जीत के लिए आश्वस्त हैं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









