रक्षा मंत्रालय के महत्वपूर्ण द्विवार्षिक आयोजन रक्षा प्रदर्शनी-2020 का आज लखनऊ में औपचारिक समापन होगा। लेकिन, रक्षा प्रदर्शनी रविवार को दोपहर बाद तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिन में रक्षा प्रदर्शनी के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। शुक्रवार को दो सौ से अधिक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए और कई रक्षा उत्पाद जारी किए गए। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद यशो नाइक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सफलतापूर्वक रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया और यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ आयोजन रहा। रक्षा सचिव डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि सरकार रक्षा उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के लिए बौद्धिक सम्पदा अधिकार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर तेजी से कार्य कर रही है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









