पाटनीपुरा चैराहे के सब्जीमंडी व्यापारी विधायक रमेश मेंदोला के साथ संभागायुक्त आकाष त्रिपाठी कार्यालय पहुंचे। पिछले दिनों नगर निगम इंदौर ने सड़क किनारे लगने वाली सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई की थी। सब्जीमंडी की जगह उपलब्ध कराने को लेकर व्यापारियों ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इंदौर नगर निगम द्वारा पिछले दिनों पाटनीपुरा चैराहे पर सड़क किनारे लगने वाली सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की थी, जिसके बाद से ही यहां सब्जीमंडी लगाने वाले परिवार विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर रहे है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला के साथ सब्जीमंडी के व्यापारी संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे। विधायक रमेश मेंदोला ने संभागायुक्त को ज्ञापन देकर सब्जीमंडी के व्यापारियों को उचित स्थान देने की मांग की है। विधायक रमेष मेंदोला ने संभागायुक्त को जगह को लेकर भी बताया कि मालवा मिल चैराहे के पास सब्जीमंडी को लेकर उचित जगह खाली पड़ी हुई है। यहां आदर्श सब्जीमंडी बनाकर इन लोंगो को दी जा सकती है, जिससे न ट्रैफिक अवरोध होगा और सालो से सब्जीमंडी लगा रहे लोंगो को रोजगार उपलब्ध हो जाएगा। विधायक ने बताया कि संभाग आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द सब्जीमंडी को लेकर जगह उपलब्ध करा दी जाएंगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









