कोरोना वायरस की जागरुकता के लिए प्रेसवार्ता

कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन में इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 490 तक पहुंच गया है। वहीं विश्व भर में 4 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए जाने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देशन पर इंदौर में भी सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को इंदौर जिले की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने कोरोना वायरस की जागरुकता हेतु पत्रकार वार्ता आयोजित की।

गाडरिया के द्वारा बताया गया कि, जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए वरिष्ठ कार्यालय एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार व्यापक प्रबंध किये गये है। जिले के सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सा संस्था को सर्तक किया गया है। भोपाल से ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त हुई है जो विगत 1 माह से चीन तथा अन्य प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटे है। इनमें से 6 व्यक्ति एम.वाय.चिकित्सालय में रैफर किये गये, जहां उनका परिक्षण किया गया है। परिक्षण के दौरान इन लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाने पर उन्हें घर पर ही आइसोलेशन की सलाह दी गई। भोपाल से प्राप्त 68 व्यक्तियों की सूची इंदौर के चारो झोन की स्वास्थ्य संस्थाओं को दी गई है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्थानीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें कर्मचारियों की रोस्टर अनुसार 24 घंटे के लिए ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही कोरोना वायरस को लेकर एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर ऐसे यात्रियों की सूचना दी जा सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!