नगर निगम में आपसी खींचतान के चलते हो रहा दुरूपयोग

इंदौर नगर पालिका निगम में आपसी खींचतान के चलते जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है। दरअसल वर्तमान नगर निगम परिषद का अंतिम सम्मेलन एक बार फिर लाखों रुपए खर्च कर किसी व्यवसायिक स्थल पर किया जाएगा। जबकि पिछले लंबे समय से बड़ी राशि खर्च कर नगर निगम खुद का सम्मेलन हॉल तैयार करवा रहा है। नगर निगम के सभापति अजय सिंह नरुका का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण पहलू है कि समय पर नगर निगम सम्मेलन का हॉल नहीं बन पाया। अजय सिंह नरूका ने सम्मेलन हॉल के अधूरे निर्माण की वजह आपसी खींचतान को ठहराया है। इंदौर नगर पालिका निगम द्वारा लाखों रुपए की राशि खर्च कर खुद के सम्मेलन हॉल का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण सम्मेलन हॉल का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है, यही वजह है कि वर्तमान नगर निगम परिषद का अंतिम सम्मेलन एक बार फिर बड़ी राशि खर्च कर किसी व्यवसाय स्थल पर करवाया जाएगा। सम्मेलन हॉल का काम समय पर पूरा नहीं होने पर राजनीति भी तेज हो गई है। सभापति अजय सिंह नरूका का कहना है कि नगर निगम के ही कुछ लोगों की वजह से सम्मेलन हॉल का काम पूरा नहीं हो पाया। हालांकि अजय सिंह नरूका उन लोगों का नाम बताने से कतराते दिखाई दिए, लेकिन इशारों इशारों में उन्होंने साफ कर दिया कि आपसी खींचतान के चलते नगर निगम के सम्मेलन हॉल का निर्माण कार्य नहीं हो पाया।
सम्मेलन हॉल नहीं बन पाने के कारण नगर निगम के सभी सम्मेलन व्यवसायिक स्थलों पर किए गए और सम्मेलन पर लाखों रुपए की राशि भी खर्च कर दी गई। नगर निगम की वर्तमान परिषद के अंतिम सम्मेलन में भी लाखों रुपए खर्च कर दिए जाएंगे, यानी कुल मिलाकर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और आपसी खींचतान के चलते जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा एक बार फिर सम्मेलन के नाम पर खर्च कर दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!