रतनपुर के ग्रामीण अंचल चपोरा से बैछाली खुर्द तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की निर्माणाधीन सड़क है, जिसकी गंगासागर में बुधवार को पुल बनाने के लिए ठेकेदार के द्वारा लापरवाही पूर्वक गड्ढा की खुदाई किया गया था। जहां पर 40 वर्षीय ग्रामीण की रात में घर लौटते वक्त गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सुबह इसकी जानकारी लगते ही हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर घटना स्थल पर चक्का जाम कर दिया। इसकी जानकारी रतनपुर पुलिस और नायब तहसीलदार को मिली तो उन्होंने कांट्रेक्टर को बुलवाकर चार लाख रुपए मुआवजे की राशि दिलवाई। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज़ 29 इंडिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









