अपने सीरियल के प्रमोशन के लिए इंदौर आए हप्पू

इंदौर अपने माथे पर ठहरीं तेल में चुपड़े बालों की लटें, पान की पीक से सनी अपनी हंसी, अपने गोल-मटोल पेट और मजेदार मूंछों के साथ भ्रष्ट दरोगा हप्पू सिंह ने बीते कुछ वर्षों में दर्शकों को इस तरह से हंसाया, जैसा किसी और ने नहीं किया। लेकिन क्या मॉडर्न कॉलोनी का यह शेर घर पर भीगी बिल्ली है? अब इस सवाल का जवाब देने के लिए कॉमेडी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। एंड टीवी पेश कर रहा है ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ जो 4 मार्च 2019 से हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हो रहा है। इसके प्रमोषन के लिए दरोगा हप्पू सिंह और कामना पाठक आज इंदौर आए थें।

अपने ‘न्योछावर कर दो‘ वाले अंदाज को किनारे करते हुए हप्पू अब इस शो में अपनी पुलिस की ड्यूटी से अलग अपनी घर की ड्यूटी निभाते नजर आएंगे। अब पर्दे पर उनकी हास्यपूर्ण हरकतें और मजेदार घरेलू उलझनों को प्रस्तुत किया जाएगा। इस शो में दरोगा हप्पू सिंह, उनकी दबंग दुल्हन राजेश, एक जिद्दी मां कटोरी अम्मा और 9 शरारती बच्चों की मजेदार हरकतें दिखाई जाएंगी। हप्पू अपनी मां, पत्नी और अपनी आफत से भरी पलटन यानी अपने 9 बच्चों के बीच खींचतान में उलझा है। एडिट टू प्रोडक्शंस के निर्माण में बने इस शो में योगेश त्रिपाठी जैसे टैलेंटेड कलाकार के अलावा प्रख्यात अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, पापुलर टेलीविजन एक्टर शरद व्यास, एक्ट्रेस कामना पाठक और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। इस शो में कामना पाठक, हप्पू की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। खूबसूरत शहर इंदौर में अपनी यात्रा को लेकर योगेश कहते हैं, ‘‘इंदौर मध्य प्रदेश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है, चाहे वो इसकी सुंदरता हो, संस्कृति हो या यहां का प्राकृतिक सौंदर्य। यहां आकर हमेशा मुझे बहुत अच्छा लगता है और मेरे थिएटर के दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं। मुझे खुशी है कि हप्पू सिंह की उलटन पलटन, मुझे इंदौर वापस ले आया। यदि संभव हुआ तो इस यात्रा के दौरान मैं यहां इंदौर के स्पेशल पकवानों का मजा लेना चाहूंगा। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।

सम्बंधित खबरे

भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!