धरमपुरी के पॉवर हाउस में लगी अचानक आग

इंदौर-उज्जैन रोड स्थित धरमपुरी ग्राम के एक बड़े पॉवर हाउस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि अचानक पॉवर हाउस में एक के बाद एक धमाके की आवाज आई, और उसके बाद सांवेर रोड़ क्षेत्र में स्थित धरमपुरी इलाके और आस-पास के अन्य ग्रामीण इलाकों के आसमान में धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा। जानकारी के मुताबिक पॉवर हाउस की एक बड़ी ग्रिड में आग इतनी तेजी से फैली की उसकी लपटे दूर दूर तक दिखाई देने लगी। घटना इंदौर-उज्जैन रोड स्थित पाकीजा स्कूल के पास जेतपुरा पहाड़ी पर स्थित ग्रिड की है। आग इतनी भयावह थी कि, चंद मिनटों में ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने के बाद विद्युत विभाग ने ग्रिड से विद्युत सप्लाय रोक दी। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू की कवायद शुरू कर दी, जिसके बाद बहुत हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। धरमपुरी के रहने वाले अजय कुमार चैहान ने बताया कि, घटना धरमपुरी क्षेत्र के जैतपुरा गांव की ग्रिड में बड़ा ब्लास्ट हुआ, और 10 मिनिट धमाके होते रहे। हालांकि इसके तुरंत बाद कुछ लोगों ने ग्रिड से पॉवर सप्लाय बंद करने की कवायद शुरू करवा दी थी। फिलहाल, ब्लास्ट के बाद लगी आग की वजह से जैतपुरा, धरमपुरी, सांवेर के कुछ क्षेत्रों और इंदौर के औद्योगिक इलाकों में बिजली बंद होने की जानकारी सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार अलग अलग ट्रांसफार्मर में लगी आग पर पानी से काबू नही पाया जा सका है और अब बालू रेती का सहारा आग बुझाने के लिए लिया जा रहा है। आग पर काबू पाने के बाद विद्युत विभाग जल्द पॉवर सप्लाय शुरू करने की कोशिश में जुट जाने के साथ ही ग्रिड में आई खामी का पता लगाने की कोशिश भी करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!