आईफा अवार्ड को लेकर तैयारियां जारी

प्रदेश को नयी पहचान दिलाने के उद्देश्य से पहली बार मप्र में आयोजित हो रहे आईफा अवार्ड को लेकर तैयारियां जारी है। आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में होगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री जेकलीन फर्नांडिस के साथ भोपाल में आयोजन की घोषणा की थी। अब आयोजन को लेकर जमीनी तैयारी प्रशासनिक निगरानी में की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर सम्भाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी और जिले के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने डेली कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आयोजन की रुपरेखा को लेकर कॉलेज प्रबंधन से चर्चा भी की। लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय तक दोनों अधिकारीयों ने जगह का मौका मुआयना कर यहां आयोजन के प्रारूप पर भी चर्चा की। गौरतलब है कि प्रदेश में पहली बार हो रहे इस आयोजन को अभिनेता सलमान खान होस्ट करने वाले है और इसी डेली कॉलेज में सलमान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या की शूटिंग भी हो चुकी है। अब एक बार फिर डेली कॉलेज में इतना भव्य आयोजन होने वाला है जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी व्यवस्था चाक चैबंद की जा रही है, ताकि आयोजन के समय कोई कमी ना रहें और आयोजन सफल होने के साथ इंदौर को विश्व पटल पर अनूठी पहचान मिल सकें।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!