50 करोड की बेशकीमती जमीन का हुआ फर्जी सौदा

इंदौर एसटीएफ की शाखा ने जमीन के ऐसे जादूगरों को गिरफ्त में लिया है। जिन्होंने 50 करोड रुपए की बेशकीमती सरकारी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का सौदा भी कर दिया था। एसटीएफ पुलिस के द्वारा इस जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले मुख्य सूत्रधार और बहुजन समाज पार्टी इंदौर के शहर अध्यक्ष सहित इंदौर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर फोटोकॉपी की दुकान संचालित करने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। एसटीएफ इंदौर के एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तेजपुर गड़बड़ी की 4 एकड़ जमीन जिसकी कीमत 50 करोड रुपए से अधिक है, जो शासकीय भूमि है। इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर इस जमीन का 100 के स्टांप पर एग्रीमेंट तैयार कर लिया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाले आरोपी निरंजन प्रजापत द्वारा इस जमीन की फर्जी ऋण पुस्तिका भी तैयार कर दी गई। यह जमीन का वर्ष 2016 में सुरेश कुकरेजा, जयेश कुकरेजा, अवंती बाई और शकुंतला बाई नामक लोगों को सौदा किया गया था। जिन्हें पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को पेश करते हुए जानकारी दी कि, एग्रीमेंट तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष सुरेश यादव और कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर फोटोकॉपी की दुकान संचालित करने वाले निरंजन प्रजापत और कलेक्ट्रेट के अधिकारियों की खास भूमिका है। जिन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार की और इस जमीन के हेरफेर से जुड़े रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!