इंदौर के बड़वाली चैकी में चल रहे सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में देश के ख्यात शायर राहत इंदौरी शामिल हुए। यहां उन्होंने मंच से अपने शायरों के जरिए साफ शब्दों में कहा कि देश को तोड़ने वाली विचारधारा का वह कभी समर्थन नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुल्क के यह मौजूदा हालात आज से नहीं 70 साल से है, मुझे भी ट्रोल किया गया। मुझे पता नहीं कौन साहब है, वह मैं नहीं जनता। उन्होंने कहा कि कोई भी शरीफ आदमी चाहे वह हिंदू हो मुसलमान हो सिख हो ईसाई हो इस अंधे कानून से इत्तेफाक नहीं रखेगा। उन्होंने कहा कि मुल्क का प्रधानमंत्री कौन है मोदी साहब है या अमित षाह मुझे नहीं मालूम।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









