इंदौर के थाना मल्हारगंज क्षेत्र में एक परिवार में शादी के लिए लड़की देखने आए युवक ने लड़की के ही 2 लाख के जेवर और 5 हजार नगदी लेकर रफूचक्कर हो गया। षिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को सीआरपीएफ का जवान बताकर शादी करने के लिए इंदौर आया था। मल्हारगंज पुलिस ने उत्तर प्रदेश से इंदौर शादी के लिए आए युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कुछ समय पूर्व युवक शादी के लिये लड़की देखने इंदौर आया था और लड़की के पिता ने युवक को अपने घर मे रुकवाया था। सुबह लड़की कीचन में काम कर रही थी और उसका भाई नहाने गया था। इसी बीच मौका पाकर युवक लड़की के गहने और नगदी लेकर फरार हो गया। आरोपी अपने आप को सीआरपीएफ का जवान बताकर शादी करने इंदौर आया था। पुलिस आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश उसके घर भी पहुंची जहां पुलिस को आरोपी नहीं मिला। काफी ढूंढने के बाद पुलिस को लुधियाना में आरोपी मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









