पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का दिया उत्तर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आजादी के 70 साल बाद भी भारत अपनी समस्याओं को अनसुलझा नहीं रख सकता। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का आज लोकसभा में उत्तर देते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समस्याओं का शीघ्रता से समाधान जरूरी है और हमारे सभी फैसले सही तथा निर्णायक होने चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों ने इस सरकार के कार्यों और काम करने की रफ्तार को देखकर ही चुनाव में उसे ज्यादा बड़े जनादेश से विजयी बनाया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरीके से आप लोग चलते थे उसी रास्ते से चलते है तो शायद 70 साल के बाद भी इस देश में से आर्टिकल 370 नहीं हटता। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की तलवार आज भी डराती रहती है। नाबलिग से रेप के मामले में फांसी की सजा का कानून नहीं बनता। राम जन्मभूमि आज भी विवादों में रहती। करतारपुर साहेब कॉरिडोर कभी नहीं बन पाता तो भारत बांग्लादेश सीमा विवाद कभी नहीं सुलझता। वही प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाये हैं। मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया ने अनेक नौजवानों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये हैं। मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना से करोड़ों लोग न सिर्फ उद्यमी बने हैं बल्कि उन्होंने कई लोगों को रोजगार भी प्रदान किये हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!