पीएम मोदी ने रक्षा प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने अगले पांच वर्षों में पांच अरब डॉलर के रक्षा निर्यात का लक्ष्य तय किया है। लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत का रक्षा उपकरण निर्यात लगभग दो हजार करोड़ रुपये था। पिछले दो वर्षों में यह बढ़कर 17 हज़ार करोड़ रुपये हो गया है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में निर्यात का हमारा लक्ष्य पांच अरब अमरीकी डॉलर होगा जो लगभग 35 हज़ार करोड़ रुपये के बराबर है। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र है-‘मेक इन इंडिया, फॉर इंडिया, फॉर वर्ल्ड’। प्रधानमंत्री ने विश्व की रक्षा कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिये आमंत्रित किया। मोदी ने कहा कि भारत में रक्षा के असीमित अवसर हैं। मोदी ने कहा कि समुचित नीतिगत पहल की कमी के कारण पिछले कई दशकों में भारत रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा आयातक रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हथियारों के आयात की निर्भरता कम करने और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए कई नीतिगत पहल की हैं। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में दो रक्षा गलियारों का खुलना प्रधानमंत्री की सोच का परिणाम है और भारत प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण क्षेत्र बनने जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!