बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

इंदौर में मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। अगले माह इस प्रतियोगिता में देश के दिग्गज बॉडी बिल्डर्स आएंगे और अपनी शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन करेंगे। शहर में बॉडी बिल्डिंग की सबसे बड़ी प्रतियोगिता मि. इंडिया चैंपियनशिप का आयोजन अगले माह 20 से 22 मार्च को इंदौर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 40 लाख रुपए की इनामी राशि दांव पर रहेगी।

इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था उज्जैन, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में देश के नामी सीनियर पुरुष व महिला बॉडी बिल्डिर हिस्सा लेंगे। म.प्र. ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, इंडियन बॉडी बिल्डिर्स फेडरेशन के महासचिव चेतन पठारे ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष व महिला बॉडी बिल्डिंग, 8वीं मेन्स स्पोट्र्स फिजिक और वूमन मॉडल फिजिक नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कई सेमिनार और बैठके भी होंगी। चैंपियनशिप में कुल 40 लाख रुपए के नगद इनाम दिए जाएंगे। म.प्र. शरीर सौष्ठव संस्था के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव व सचिव अतिन तिवारी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में फेडरेशन से संबंधित 45 संघों, केंद्र शासित प्रदेशों और सरकारी खेल बोर्ड की टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें 600 खिलाड़ी और लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। तीन दिनों तक सभी खिलाडियों और ऑफिशियलों को शहर की प्रतिष्ठित होटलों में ठहराया जाएगा। मुख्य आयोजन सयाजी के अंबर कन्वेंशन सेंटर में होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!