इंदौर संभाग में कुपोषण को दूर करने के लिये संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी की पहल पर अनेक नवाचार और अभिनव पहल की जा रही है। इसी सिलसिले में इंदौर संभाग के खरगोन जिले में अभिनव पहल के तहत कुपोषित बच्चों को नारियल के साथ गुड़ को खिचड़ी के साथ मिलाकर खिलाया जाएगा। इसके लिए खरगोन जिले के शासकीय मंदिरों में चढ़ावे के तौर पर आने वाले नारियलों को एकत्रित कर आंगनवाड़ियों को दिए जाएंगे। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने खरगोन पहुंचकर इस पहल की जानकारी ली। महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महेश्वर के गुलावड के नाग मंदिर से अब तक 25 नारियल प्राप्त हुए है, जो आंगनवाड़ियों में पहुचाएं जा रहे है। कलेक्टर गोपाल डाड ने कहा कि जिले के सभी शासकीय मंदिरों में आने वाले नारियलों को एकत्रित किया जाएगा। वहीं निजी मंदिरों से भी बात की जाएगी। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने अपने खरगोन जिले के भ्रमण के दौरान कसरावद में वार्ड 14 और सावदा में आंगनवाड़ी केंद व प्राथमिक विद्यालय को देखा। भ्रमण के दौरान संभागायुक्त श्री त्रिपाठी के साथ कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड, जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा, कसरावद एसडीएम श्रीमती नेहा शिवहरे व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









