मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति 6 फरवरी की रात्रि को इंदौर आयेंगे। वे अगले दिन 7 फरवरी को सुबह 10.35 बजे वायुयान द्वारा गोआ के लिये प्रस्थान करेंगे।
वित्त मंत्री श्री तरुण भनौत आज इंदौर आयेंगे
वित्त मंत्री तरूण भनौत आज 6 फरवरी को रात्रि 11 बजे इंदौर आयेंगे। वे रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे। श्री भनौत 7 फरवरी को वायुयान द्वारा गोआ के लिये रवाना होंगे। श्री भनौत 10 फरवरी को दोपहर 2.45 बजे पुनरू इंदौर आयेंगे तथा भोपाल के लिये रवाना होंगे।
संस्कृति एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ आज 6 फरवरी को शाम 4 बजे इंदौर आयेंगी। वे यहां शाम 7 बजे बास्केट बॉल ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद में भोपाल के लिये रवाना होंगी।









