मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान का अलंकरण समारोह 06 फरवरी को शाम 7 बजे बास्केट बॉल ग्राउण्ड, रेसकोर्स रोड इन्दौर में आयोजित किया गया है। संस्कृति, चिकित्सा एवं आयुष विभाग मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ इस अवसर पर सुप्रतिष्ठित पार्श्व गायिका सुश्री सुमन कल्याणपुर को वर्ष 2017 एवं सुप्रतिष्ठित संगीत निर्देशक श्री कुलदीप सिंह को वर्ष 2018 के सम्मान से विभूषित करेंगी। अलंकरण उपरान्त सुश्री सुमन कल्याणपुर एवं ग्रुप तथा उसके पश्चात् प्रख्यात पार्श्व गायिका सुश्री मोनाली ठाकुर अपने संगीत सहयोगियों के साथ गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









