इंदौर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करीब दो साल पहले जिस स्थान पर बीमारी से परेषान बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुषी की थी। उसी स्थान पर उसकी मां ने बेटे के वियोग में फांसी लगाकर खुदकुषी कर ली। घटना इंदौर के द्वारकापुरी की है।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि पैलेस कॉलोनी में अजीब वाकया सामने आया है। मुसाखेड़ी में रहने वाली 50 साल की मुन्नी बाई ने अपने ऋषि पैलेस कॉलोनी वाले मकान में शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। इस मकान में करीब दो साल पहले उसके 25 वर्षीय बेटे मुकेश ने कैंसर से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। तब से महिला का पूरा परिवार मुसाखेड़ी रहने चला गया था। महिला हर महीने ऋषि पैलेस कॉलोनी में आकर सफाई करती थी। शनिवार को भी सफाई करने आई थी इसी दौरान उसने उसी कमरे में फांसी लगाकर खुदकुषी कर ली जहां पर दो साल पहले उसके बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुषी की थी। शाम को जब वह घर नहीं पहुंची तो महिला की खोजबीन की गई। घर की तलाषी लेने पर महिला का षव फांसी के फंदे पर मिला। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









