महापौर ने कही सकारात्मक फीडबैक देकर नम्बर वन बनाने की अपील

देश की 100 स्मार्ट सिटी सहित 114 शहरों में केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय जीवन सुगमता सूचकांक यानी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स-2019 का गोपनीय सर्वे करा रहा है। यह 29 फरवरी तक चलेगा। महापौर मालिनी गौड़ और नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम ने इंदौर की जनता से अपील की है कि स्वच्छता सर्वेक्षण की तरह ही जीवन सुगमता सूचकांक में सकारात्मक फीडबैक देकर इस क्षेत्र में भी इंदौर को नंबर वन बनवाएं।
जीवन सुगमता सूचकांक की शुरुआत 1 फरवरी को हो गई है। इसके पीछे मंशा है कि शहरों के निवासियों के जीवन को आसान बनाने के प्रयास किए जाएं। जीवन सुगमता सूचकांक के मानदंडों पर किसी शहर का आकलन चार प्रमुख मानकों के आधार पर किया जाता है। इनमें संस्थागत प्रबंधन, सामाजिक, आर्थिक स्थिति और बुनियादी ढांचे की स्थिति शामिल है। शहर की जनता ने जिस तरह स्वच्छता सर्वेक्षण में तीन बार नंबर वन बनाया है, उसी तरह सूचकांक में सकारात्मक फीडबैक देकर नंबर वन बनाएं। यह बात महापौर मालिनी गौड़ ने रविवार को नेहरू स्टेडियम स्थित स्मार्ट सिटी मुख्यालय में कही। वहीं नेता प्रतिपक्ष फौजिया अलीम ने कहा जीवन सुगमता सूचकांक के लिए 85 पार्षदों की निगम को तुरंत बैठक बुलाना चाहिए। उन्हें सर्वे के बारे में पूरी समझाइश दी जाए, क्योंकि पार्षद वार्ड से जमीनी तौर पर जुड़े होते हैं।
पार्षद सर्वे के लिए सकारात्मक और सही सीख दे सकते हैं। महापौर ने कहा कि 2018 में जारी जीवन सुगमता सूचकांक में आठवें स्थान पर था। शहरवासी सर्वे टीम के समक्ष फीडबैक दे सकते हैं। सर्वेक्षण टीम 24 प्रश्नों के फीडबैक भराएगी। केंद्र की टीम सर्वे के लिए जनता से सीधे संवाद करेगी। इसमें 97 तरह के बिंदुओं के आधार पर सर्वे होगा। डाटा कलेक्शन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने सभी विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी को डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। शहर में इसकी जागरूकता के लिए जल्द ही मॉल, राजबाड़ा, 56 दुकान सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। ह सर्वे दूसरी बार हो रहा है। पहली बार 2018 में पुणे शुद्ध हवा, पानी, सुरक्षा, संरक्षा, रोजगार, आवास, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मजबूत बुनियादी सुविधाओं के आधार पर नंबर वन आया था। इसी आधार पर इंदौर आठवें और भेापाल 10वें नंबर पर था। इसके परिणाम स्वच्छता सर्वेक्षण के साथ मार्च-अप्रैल में आएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!