इंडस सेटेलाइट ग्रीन कॉलोनी में चोरों ने छह मकानों पर बोला धावा

इंदौर थाना लसूड़िया की एक बड़ी टाउनशिप के आई ब्लाॅक में बीते दिनों चोरो की गैंग ने 6 घरों में हाथ साफ किया और लाखों का माल ले उड़े। चोरों ने घरों को बाहर से बंद कर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के केलोदहाला में इंडस सेटेलाइट ग्रीन कॉलोनी में चोरों ने एक साथ 6 फ्लैटों में चोरी की। चोर पास की दीवार को फांद कर आई ब्लॉक में आए थे। यहां सभी सूने पड़े फ्लैटों में चोरी की और लाखों का माल लेकर भाग गए। घटना के बाद से रहवासियों में खासा आक्रोश है, उनका कहना है कि यहां सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। 2500 रूपए हर 3 महीने का मेंटेनेंस दिया जाता है फिर भी कोई गार्ड नहीं है। घटना यहां रहने वाले हरीश भटनागर, कुलदीप पाटीदार, प्रदीप नायक, कार्तिक मूर्ति, राम कृष्ण चैहान, प्रभात व अन्य लोगों के घर हुई। बताया जा रहा है कि पास ही में एक भागवत कथा का आयोजन हो रहा था जिसमें रात भर संगीत और भजन चल रहे थें। चोरों ने उसी का फायदा उठाया और घरों के ताले तोड़े। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि यह ढाई साल में चोरी की तीसरी वारदात है। एक बार तो गार्ड और चोरों के द्वारा आमने-सामने की फायरिंग की गई थी और यहां पुलिस कभी गस्त करने नहीं आती। बाहर एक पुलिस चैकी बनी है लेकिन वहां अब तक कोई जवान नहीं आया। सालों से चैकी खाली है और वहां धूल जमी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!