पांच मासूमों की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास की सजा

इंदौर से कुछ दूर बड़वानी के एक गांव चिखली में पांच मासूम बेटों को कुएं में फेंक कर मौत के घाट उतारने वाले पिता पर दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने पांच बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसला शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश उदयसिंह मरावी ने सुनाया। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी संजय मोरे ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि चिखली निवासी दोषी भतर सिंह उर्फ भतरिया उम्र 35 वर्ष पिता चमारिया की दो पत्नियां हैं। दोनों से विवाद के बाद भतर ने 9 अक्टूबर 2018 की सुबह अपने पांच बेटों को कुएं में फेंक दिया था।

पहली पत्नी सुंगीबाई से उसे चार बच्चे थे। दूसरी पत्नी सुनिता निवासी ग्राम धावड़ी से एक पुत्र रोहित था। दूसरी शादी करने के बाद से भतरसिंह पहली पत्नी सुंगीबाई और चारों बच्चों को साथ में नहीं रखना चाहता था। इस बात को लेकर आठ अक्टूबर को चिखली में भतरसिंह ने जान से मारने की धमकी देते हुए सुंगीबाई का गला दबाया था। इस पर डरी हुई सुंगीबाई चिखली से के लपानी रिश्तेदार के यहां चली गई थी। इसके बाद भतरसिंह ने पांचों बच्चों को कुएं के पास ले जाकर पहले सेंव खिलाई, फिर कुएं में धक्का देकर मौके से भाग गया था। कुएं में डूबने से मासूमों की मौत हो गई थी। इसी दिन भतरसिंह ने पेड पर फांसी लगाने की कोशिश भी की, लेकिन डरकर फरार हो गया था। पुलिस ने तीन दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!