इंदौर की ईओडब्ल्यू विभाग ने पिछले दिनों ऋण माफिया संजय द्विवेदी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी, जहां अब तक ईओडब्लू की जांच में लगभग 61 कंपनियां जांच में मिली है। वही 250 बैंक खाते भी संजय द्विवेदी के मिले हैं, जिनमें अब तक करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन का हिसाब ईओडब्ल्यू को जांच में मिला है। जांच के दौरान कुछ दस्तावेजों में कुछ लोगों के नाम भी मिले हैं, जिनसे ईओडब्लू संपर्क कर रहा है। वहीं संजय द्विवेदी की संपत्ति व अन्य दस्तावेज की जांच चल रही है। अब तक 150 बैंक खातों की जांच पूरी कर ली है। हो सकता है आने वाले दिनों में शिकायतकर्ता की शिकायत पर ईओडब्लू नई एफआईआर फरार माफिया के खिलाफ दर्ज कर सकता है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









