इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के मांगलिया स्थित सांची प्लांट पर स्कूली बच्चे पहुंचे। कबीटखेड़ी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्लांट में दूध और दूध से बनने वाले उत्पादों की प्रक्रिया को देखा और समझा। इस मौके पर इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने बताया कि स्कूली बच्चों की विजिट के माध्यम से यह संदेश दिया देने का प्रयास किया गया है कि सांची पॉइंट में कितनी शुद्धता के साथ दूध और उससे बनने वाले उत्पादों को तैयार किया जाता है। इंदौर के समीप मांगलिया के सांची पॉइंट पर कई स्कूली बच्चे पहुंचे। सहकारी दुग्ध संघ से जुड़े अधिकारियों ने बच्चों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसानों से दुग्ध समितियां दूध लेकर प्लांट में भेजती है। उसके बाद दूध प्लांट में उस दूध को पहले गर्म किया जाता है। जिसके तुरंत बाद उसे 4 डिग्री तापमान पर ठंडा किया जाता है। इस प्रकार पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दूध को ऑटोमेटिक मशीनो से पैक करके उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है। बच्चों को शुद्ध दूध और उससे बने उत्पादों के फायदे भी बताए गए। शासकीय स्कूलों के शिक्षकों ने भी माना कि सांची सेंटर पर बच्चों को लाकर कई जानकारियां देने संबंधी उनका उद्देश्य पूरा हुआ है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









