एरोड्रम पुलिस ने पकड़े वाहन चोर

इंदौर शहर के कई थाना क्षेत्रों में रेकी कर वाहन चुराने वाले गैंग के पांच सदस्यों को एरोड्रम पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से पांच वाहन जप्त किए हैं। चोरों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो युवकों को पकड़ा था, जो कीमती बुलेट मोटरसाइकिल ओने पौने दामों में बेचने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस उन्हें घेराबंदी कर पकड़कर थाने लेकर आई। पुलिस पूछताछ में कई चैंकाने वाले मामले सामने आए है। पकड़ाएं दोनों चोरों ने अपने अन्य तीन चोर साथियों का भी खुलासा किया है। उनके पास से भी पुलिस ने हजारों रुपए की कीमती मोटरसाइकिल जप्त की है। पकड़ाएं पांचों आरोपियों के नाम राजू राठौर, राहुल राठौर, रविंद्र उर्फ संजू, अजय उर्फ अज्जू राठौर, विशाल चैहान बताए जा रहे है। आरोपियों ने बताया कि वे सभी अपना महंगा शौक पूरा करने के लिए एरोड्रम सहित शहर के कई थाना क्षेत्रों में कीमती महंगी गाड़ियों की रेकी कर उनके लाक तोड़कर वाहन लेकर फरार हो जाते थे और उन्हें सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!