हीरा नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों अपने एक साथी के जेल से छूटने की खुशी में पार्टी मनाने के बाद क्षेत्र की गाड़ियां फोड़ने वाले आरोपियों को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर का है। 2 दिन पूर्व क्षेत्र के रहवासियों ने थाने पर पहुंचकर बदमाषों द्वारा घर के बाहर खड़ी गाड़ियां फोड़ने की शिकायत की थी। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कई आरोपी क्षेत्र में उत्पात मचाते नजर आए थे। वही हीरानगर पुलिस ने छह आरोपियों को चिन्हित किया था। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका साथी जेल से छूटा था तो शराब पीने के बाद उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ियांे को फोड़कर जष्न मनाया था।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









