प्रदेश भर में बैंकिंग सेक्टर की हड़ताल आज, 2 दिन ठप रहेगा बैंकों का कामकाज

देश के बैंक अधिकारियों कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों और लंबित वेतन मांगों को लेकर आज से 2 दिनों तक बैंकों की हड़ताल रहेगी। इस दौरान बैंकिंग सेक्टर का कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा। दरअसल बीते 27 महीनों से केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के पास देश के करीब 10 लाख बैंकिंग अधिकारियों कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और समयमान वेतन के प्रकरण लंबित हैं। लगातार मांग और वार्ता के बावजूद अब तक कोई हल नहीं निकलने से नाराज बैंकिंग सेक्टर के 9 कर्मचारियों अधिकारियों के संगठनों ने आज प्रदेश भर में बैंक के बंद रख केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रैलियां निकाली। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में साठा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर एकत्र होकर सैकड़ों की तादात में अधिकारी कर्मचारियों ने शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों से राजबाड़ा तक विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। इस दौरान बैंक अधिकारियों कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि देश की विभिन्न बैंकों में 7 लाख करोड़ के एनपीए में कोई सुधार नहीं हुआ और जो भगोड़े उद्योगपति करोड़ों अरबों के डिफाल्टर हैं। सरकार उन पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बैंककर्मियों का कहना है कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग बैंकों का पैसे लेकर भाग रहे हैं, लेकिन बैंकिंग अधिकारियों कर्मचारियों को उनके हक का पैसा मोदी सरकार नहीं देना चाहती। बैंक अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो 11-12-13 मार्च को फिर हड़ताल होगी। इस दौरान शनिवार इतवार और होली के दौरान पूरे 1 सप्ताह बैंक के बंद रहेंगी। गौरतलब है कि देश के 10 लाख बैंक अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 7426 बैंक शाखाओं मैं कामकाज ठप है। इंदौर में 641 शाखा में से 600 शाखाएं बंद है इन शाखाओं में काम करने वाले 5000 और प्रदेश भर में 22 हजार बैंक अधिकारी कर्मचारी कर्मचारियों की हड़ताल से करीब एक लाख 17 हजार करोड का व्यवसाय बैंकिंग व्यवसाय प्रभावित होगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 7 लाख करोड का बैंक व्यवसाय प्रभावित होने जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!