इंदौर के सयोगितगंज थाना क्षेत्र में रहने वाला एमबीए का छात्र अपनी बालकनी से नीचे गिर गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र मूलतः बड़नगर का रहने वाला था और इंदौर में अपने परिचित के यहां रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। घटना गुरुवार दोपहर की है। सोहेल अपने किसी परिचित से मोबाइल पर बात कर रहा था और बातचीत में वह इस कदर मशगूल हो गया कि उसे ध्यान ही नहीं रहा और वह बालकनी से नीचे जा गिरा। उपर से गिरने पर उसे सिर और शरीर पर गंभीर चोटे आई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र इंदौर में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर जांच में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









