इंदौर एमजी रोड़ पुलिस ने चाकू की नोक पर पचास हजार लूट कर फरार होने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों पर हत्या और अन्य गंभीर अपराध पूर्व में भी दर्ज है। मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र का है। यहां नगर निगम चैराहे पर अनिल नामक युवक 50 हजार लेकर अपनी उधारी चुकाने जा रहा था। इसी दौरान तीन युवक विनोद, शुभम और पप्पू ने चाकू की नोंक पर 50 हजार लूटे और फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी हत्या और अन्य गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









