इंदौर के एमआईजी पुलिस ने गैंगरेप मामले में नाबालिक बच्ची को डरा धमकाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित के परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत की गई थी कि भूपेंद्र और कैलाश नामक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़िता ने घर आकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। पीड़िता इतनी डरी हुई थी कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। शिकायत के बाद पुलिस गंभीरता से लेते हुए गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपेंद्र और कैलाश पर दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर काफी समय से तलाश की जा रही थी। जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









