इंदौर में मोबाइल लूट मामले को अंकुश लगाने के लिए एरोड्रम पुलिस ने मोबाइल लूट गैंग के दो सदस्यों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल सहित नगदी भी बरामद की है। एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों विष्णु विहार कॉलोनी के रहवासी प्रमोद ने दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल व पर्स लूटने की घटना का मामला दर्ज करवाया था। इसको लेकर पुलिस ने 48 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को धरदबोचा है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम उमेश उर्फ डमू और लखन है। उनके पास से फरियादी का मोबाइल व नगद रुपये भी जप्त किये है। फिलहाल पकड़ाए बदमाशों से थाना क्षेत्र सहित अन्य स्थानों में लूटपाट के मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









