यूरोपीय संसद में सीएए के विरुद्ध मतदान न करने का लिया निर्णय

यूरोपीय संसद ने भारत के नये नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरुद्ध प्रस्ताव पर आज मतदान न कराने का निर्णय लिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर मतदान टल जाना कूटनीतिक जीत है। वही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरूद्ध प्रस्ताव को लेकर यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड मारिया ससोली को पत्र लिखा था। सूत्रों ने कहा है कि यूरोपीय संसद में भारत के मित्र, पाकिस्तान के मित्रों पर भारी पड़े। भारत ने शक्तिशाली यूरोपीय संघ के लगभग सभी देशों से संपर्क किया और उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरुद्ध प्रस्ताव पर आगे बढ़ने से रोकने के प्रयास किये। यूरोपीय संघ के सांसद नए नागरिकता अधिनियम पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से सही जानकारी लिये जाने तक मतदान स्थगित करने पर सहमत हो गये हैं। आपको बता दे कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सीएए के विरूद्ध प्रस्ताव को लेकर यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ससोली को पत्र लिखा था। बिरला ने पत्र में कहा था कि किसी एक विधायिका का किसी अन्य विधायिका के विरूद्ध निर्णय देना उचित नहीं है, और स्वार्थी तत्व इस परम्परा का दुरुपयोग कर सकते हैं। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भारत के नागरिकता संशोधन अधिनियम का उद्देश्य उन लोगों को नागरिकता देने की प्रक्रिया सरल बनाना है, जिनको पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर प्रताडि़त किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!