फर्रुखाबाद : बंधक बने सभी 23 बच्चे छुड़ाए गए, सिरफिरे की पुलिस मुठभेड़ में मौत

फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश (UP) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में बंधक बनाए गए सभी 23 बच्‍चों को सकुशल छुड़ा लिया गया है. 11 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत सिरफिरे की मौत के साथ हुआ. बताया जाता है कि आरोपी और पुलिस के बीच काफी देर चली मुठभेड़ हुई ।जिसके बाद आरोपी को मार गिराया गया. सभी बच्चों का मेडिकल कराकर घर भेज दिया गया है. सभी बच्चों के सुरक्षित बचाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की है. सीएम ने इस ऑरेशन को सफल बनाने वाली पुलिस टीम को 10 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है. बता दें कि आरोपी ने मोहल्ले के 23 बच्चों को घर में बर्थडे पार्टी का बहाना करके बुलाया था, उसके बाद उन्हें बंधक बना लिया.

आरोपी से जब बात करने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया था.

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है. घर के अंदर बच्चों के बंधक बने होने के कारण ऑपरेशन में ज्यादा वक्त लगा. सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी सुभाष बाथम को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया.

सिरफिरे युवक ने डीएम के सामने रखी थी अपनी मांग सिरफिरे युवक ने डीएम को दिए मांग पत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का घर न मिलने और शौचालय न बनने पर नाराजगी जताई थी. सिरफिरे ने इस पत्र में ग्राम प्रधान समेत सचिव व डीएम को इसके लिए दोषी बताया था. बताया जाता है कि सिरफिरे ने अपनी मांग से जुड़ा पत्र घर के बाहर फेंका था, जिसे जिलाधिकारी को दे दिया गया था।

एक साल पहले ही आया था जमानत पर
सुभाष बाथम ने दो साल पहले अपने मौसा की हत्या कर दी थी. एक साल पहले वह जमानत पर छूटकर आया था. उसकी 10 साल की एक बेटी भी है. गुरुवार दोपहर उसने अपनी बेटी के जन्मदिन के बहाने गांव के बच्चों को घर बुलाया था. बच्चे दोपहर 2:30 बजे घर पहुंचे थे. इसके बाद उसने घर अंदर से बंद कर लिया था. करीब 4:30 बजे एक महिला अपने बच्चे को लेने के लिए सुभाष के घर पहुंची तो पता चला कि अंदर बच्चे बंद हैं. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!