यूरोपीय संसद ने भारी बहुमत से ब्रिटेन के ब्रेक्जिट समझौते को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की अंतिम बाधा भी समाप्त हो गई है। बेक्जिट समझौते के पक्ष में 621 मत पड़े जबकि विरोध में केवल 49 सदस्यों ने वोट किया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ के 27 नेताओं के साथ इस समझौते पर बात की थी। अब लंदन के समय के अऩुसार शुक्रवार रात 11 बजे ब्रिटेन यूरोप से अलग हो जाएगा, लेकिन इस वर्ष के अंत तक यूरोपीय संघ के साथ उसके आर्थिक समझौते जारी रहेंगे। ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने वाला पहला देश है और उसके अलग होने के बाद अब यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की संख्या 27 रह गई है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









