असम में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के चारों गुटों के कार्यकर्ता आज गुवाहाटी में अधिकारियों के समक्ष अपने हथियार सौंपेंगे। एनडीएफबी ने हाल ही में केन्द्र और असम सरकार के साथ नई दिल्ली में त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। असम के मुख्य मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल और वित्त मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा हथियार समर्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सुत्रों ने बताया है कि शांति समझौते के अनुसार अगले तीन वर्षों में बोडोलैंड क्षेत्र के विकास के लिए डेढ हजार करोड़ रुपये का वित्तीय पैकेज दिया जाएगा। हाल ही में हस्तक्षरित त्रिपक्षीय संधि पिछले 27 वर्षों में तीसरा बोडो समझौता है। 1993 में ऑल बोडो स्टूडेंस्ट यूनियन-एबीएसयू और बोडो पीपल्स एक्शन कमेटी के साथ पहले बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। 2003 में दूसरे बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किए गए जिससे बोडोलैंड पार्टनरशिप परिषद-बीटीसी का गठन हुआ। बीटीसी में निचले असम के जिले के चार जिले शामिल है। असम सरकार ने आश्वसान दिया है कि नए संधि बीटीसी क्षेत्र में रहने वाले गैर बोडो लोगों के हित में बाधा नहीं डालेगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









