शिक्षा और स्वास्थ्य माफियाओं पर भी हो कार्यवाही – मुख्यमंत्री कमलनाथ


इंदौर 25 जनवरी 2020
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज इंदौर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य माफियाओं के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाये। नकली दवाईयां बनाने वाले और बेचने वालों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि भूमाफ़िया के अतिरिक्त शिक्षा और स्वास्थ्य माफ़िया भी है। अनेक लोगों से यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोग नक़ली दवाइयां भी बनाकर बेच रहे हैं। उन्होंने साफ़ कहा की दवाई हो तो शुद्ध हो।


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ड्रग माफ़िया पर भी सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए। हम अपनी पीढ़ियों को बर्बाद नहीं होने देंगे। ड्रग्स बेचने वालों से लेकर सप्लाई करने वालों तक कि चेन का ख़ुलासा किया जाए। इनकी जड़ तक जाकर इन्हें बेनक़ाब कर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि नक़ली गुटका बनाने वालों पर भी प्रशासन की नज़र होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री नाथ ने कहा कि जहाँ भी माफ़िया कंपोनेंट है, जहाँ से भी माफ़िया गतिविधियों की बदबू आ रही हो, वहाँ पर कठोर कार्यवाही की जाए। श्री कमल नाथ ने निर्देश दिये कि माफियाओं के विरूद्ध समन्वित रूप से कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि माफ़िया केवल भूमि संबंधी नहीं है, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी है। अगर इन क्षेत्रों से कोई भी व्यक्ति या जनसामान्य पीड़ित और परेशान हैं तो वहाँ भी कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री नाथ ने अधिकारियों से पूछा कि माफ़ियाओं के विरुद्ध एफ़आइआर के बाद में क्या हुआ है। उन्होंने निर्देश दिये कि एफआईआर की कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाया जाये। बैठक में गृह मंत्री एवं इंदौर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री बाला बच्चन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी, विधायक श्री विशाल पटेल, विधायक श्री संजय शुक्ला, श्रीमती शोभा ओझा, श्री नरेन्द्र सलूजा, श्री प्रवीण कक्कवड़, श्री विनय बाकलीवाल, संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, आईजी श्री विवेक शर्मा, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव, डीआईजी श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, आयुक्त नगर निगम श्री आशीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!