इंदौर में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार पत्रकारिता के नाम पर अवैध वसूली करने वाले चार लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। जुनी इंदौर थाना क्षेत्र में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक जुनी इंदौर थाना क्षेत्र की एक दुकान पर अवैध वसूली की मंशा से पहुंचे 4 लोग खुद को किसी साप्ताहिक अखबार के पत्रकार बता कर दुकानदार से अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मौका देख कर दुकानदार ने पुलिस को शिकायत की, और पुलिस ने 4 लोगों को फरियादी की शिकायत पर धर दबोचा, जहां जूनी इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में चारों आरोपितो पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। और पूछताछ की जा रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









