भोपाल के गांधी भवन परिसर में डॉ ब्रह्मदीप अलूने की पुस्तक गांधी एक भारत का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, विधायक कुणाल चैधरी विशेष रूप से मौजूद रहें। पुस्तक गांधी एक भारत के लोकार्पण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के अनेक रूप थे, वे अपने आप में उन्होंने जो सत्य और अहिंसा का आवरण ओढ़ा था उसका वे हमेशा पालन भी करते थे..उन्होंने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि हम उनकी 150 वी जयंती पर हमें जो कुछ देखना पड़ रहा है जिसे गाँधीजी कभी पसंद नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि जब मेरे से धारा 370 हटाने के बाद लोगों ने पूछा कि आपका क्या कहना है। तो मैंने सोचा की गांधी जी क्या सोचते थे और आज क्या हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी जी दिल्ली के लाल किले से लाल चैक तक यात्रा निकाला करते थे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









