भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए बयान के चलते एमपी में शुरू हुई पोहा पॉलिटिक्स, कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी बोले, क्या अब तक बांग्लादेशियों को पोहे खिला रहे थे कैलाश विजयवर्गीय। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पोहे वाले बयान पर कांग्रेस का कटाक्ष करते हुए, कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि विजयवर्गीय को सुर्खियों में बने रहने की है बीमारी, पूरी दुनिया में इंदौर की पहचान पोहे से है, मैंने भी छात्र राजनीति में पोहे खाकर दिन गुजारे हैं, बीजेपी महासचिव ने इंदौर के सम्मान को गिराने वाला बयान दिया है, विजयवर्गीय ने भी कई लोगों को पोहे खिलाएं हैं ऐसे में क्या वे अब तक बांग्लादेशियों को पोहे खिला रहे थे। इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के बयान को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। पोहे और बांग्लादेशी नागरिकों को एक साथ जोड़ने पर जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान छाया हुआ है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस मसले पर सड़क पर उतर गई है। शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ राजवाड़ा पर अनुठा का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोहे खा रहे नागरिकों को सम्मान पत्र वितरित किए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि पोहे खाने वाले बांग्लादेशी हैं और उसके बावजूद भी वह पोहे खा रहे हैं, निश्चित तौर पर वह सम्मान के पात्र हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









