पूर्व सांसद, प्रदेश प्रवक्ता चिंतामन मालवीय की प्रेस कांफ्रेंस

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार जब से प्रदेश में आई है, तब से दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। ये कहना है पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चिंतामन मालवीय का। मालवीय ने इंदौर बीजेपी कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा में यह भी कहा कि, सीएए और एनआरसी दलितों के हित में है। इसका सबसे ज्यादा फायदा दलितों को ही मिलेगा। विपक्ष दलितों को भड़काने का काम कर रहा हैं। सागर में दलित युवक को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। इसके खिलाफ अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चिंतामन मालवीय ने मोर्चा खोल रखा है। मालवीय इंदौर में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से इस मामले को लेकर मिले और कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद उन्होंने बीजेपी कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा की। मालवीय का कहना था कि दलित युवक को जिंदा जलाकर मारने के विरोध में सागर में बड़ा आंदोलन होगा। जब से कांग्रेस सरकार आई है अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बढ़े हैं। मालवीय ने कई मामले बताते हुए उदाहरण भी दिए। वहीं प्रदेश प्रवक्ता चिंतामन मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने शिवराज सरकार की कई योजनाएं बंद कर दी, जिनका लाभ दलितों को मिलता था। सीएए और एनआरसी का सबसे ज्यादा फायदा दलितों को होगा। पाकिस्तान से आने वालों में 80 प्रतिशत दलित हैं, जिन्हें पाकिस्तान में प्रताड़ित किया जा रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को पाकिस्तान में सबसे ज्यादा परेशान किया जा रहा है। जबकि विपक्ष दलितों में इस बिल को लेकर गलतफहमी फैला रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!