नरेंद्र मोदी से मेरा यही कहना है कि, करोड़ों अरबों रुपए खर्च कर वीआईपी सिक्योरिटी पर क्यों खर्च किया जा रहा है। कैलाश विजयवर्गीय को देश की सुरक्षा में सीबीआई ओर रॉ का अध्यक्ष बना दिया जाए, तो वह सूंघने और खाने की स्टाइल देखकर ही अपराधियों को पहचान लेंगे। यह बात इंदौर पहुंचे मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कही है। कपिल सिब्बल के बयान को लेकर मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कपिल सिब्बल से एनआरसी लागू करने पर उनसे किसने पूछा कि, उनकी वकालत कमजोर हो गई है, जो कानूनन होगा वह काम सभी मुख्यमंत्री करेंगे, एनआरसी कानून और सीएए कानून इस देश को धर्म की भट्टी में जलाने वाले कानून है। वहीं उन्होंने शराब दुकानें खोले जाने को लेकर कहा कि सभी आंकड़े उठाकर कर के देख लिए जाएं, पूरी तरह मिथ्या पूर्ण बातें की जा रही है, शराब दुकानों के पास अहाते शुरू करने का काम जो शिवराज सरकार ने किया था, उससे तमाम महिलाएं शिवराज को श्राप देंगी। बीजेपी के प्रदर्शन पर कहा कि, सत्ता की छटपटाहट बीजेपी नेताओं में दिखाई दे रही, जो भी बीजेपी कर रही है वहां तक तथ्यहीन है, शिवराज सिंह चैहान के केंद्र में जाने को लेकर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कोई चमत्कार शिवराज केंद्र में भी करें, जिससे वहां की सरकार चले जाए। सुमित्रा महाजन के 15 साल में माफियाओं पर कार्रवाई न करने की बात पर सज्जन सिंह वर्मा ने सुमित्रा महाजन को साधुवाद देते हुए कहा कि, पिछले 15 साल में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है, और उसी में ऐसे माफिया बनते हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









