इंदौर नगर पालिका निगम ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए अमानक स्तर की पॉलीथिन बरामद की है। इस बार नगर निगम की टीम में योजनाबद्ध तरीके से एक युवक को अमानक स्तर की पॉलिथीन के साथ पकड़ा है। यह युवक साइकिल से पॉलिथीन ले जा कर उसे छोटे व्यापारियों तक पहुंचाने का काम करता था। इंदौर नगर पालिका निगम ने अमानक स्तर की पॉलिथीन के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत नगर निगम ने एक बार फिर 20 किलो से ज्यादा पॉलिथीन जब्त की है। नगर निगम की टीम ने वासु नामक एक युवक को साइकिल पर पॉलिथीन ले जाते पकड़ा है। यह युवक छोटे व्यापारियों को साइकिल के माध्यम से अमानक स्तर की पॉलीथिन उपलब्ध करवाता था।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









