मंत्री बाला बच्चन ने भाजपा पर किया कटाक्ष

प्रदेश में एक तरफ जहां सीएम कमलनाथ माफिया विरोधी अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा माफियाओं के लिए आंदोलन कर रही है। इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की जनता भी आश्चर्यचकित है, यह कहना है प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का। उन्होंने गुरुवार को हुए भाजपा के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि 15 साल में आपने माफिया राज को प्रदेश में इतना पनपने क्यों दिया। वहीं उन्होंने भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और आंदोलन की खिलाफत करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार में भाजपाई कुछ भी कर ले, माफियाओं की खैर नहीं है। प्रदेश में भूमाफिया, शराब माफिया और अन्य माफियाओं के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ जो वादा किया है, उसे निभाया जाएगा। जनता को उनका अधिकार और न्याय दिलाया जाएगा। भाजपा के प्रदर्शन में बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के मामले पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा के इस आंदोलन से हमें समझ आ गया है कि, भाजपा इतने नीचे स्तर तक भी जा सकती है। अपराधियों और गुंडों के लिए उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, इससे उनके दोहरे चेहरे और चरित्र का पता चल रहा हैद्य गौरतलब है कि गुरुवार को प्रदेश भर में भाजपाइयों ने जिला स्तर पर भू माफियाओं के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को गलत बताते हुए धरना प्रदर्शन किया था। वही भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इसके विरोध में अपनी गिरफ्तारी भी दी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!